फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋण लेकर बुनकर करें खुद के काम की शुरुआत: महशर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। प्रधानमंत्री हथकरघा बुनकर मुद्रा योजना के तहत शुक्रवार को मोहल्ला काजीटोला में बुनकरों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बुनकरों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान 15 बुनकरों ने योजना के तहत मिलने वाले ऋण के लिए आवेदन किया।
विज्ञापन

वस्त्र निरीक्षक आशुतोष शुक्ला ने बुनकरों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि इन्हीं योजनाओं में से एक योजना प्रधानमंत्री हथकरघा बुनकर मुद्रा योजना भी है। इसमें बुनकरों को स्वरोजगार के लिए 50 हजार से पांच लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है। बुनकर ऋण लेकर खुद का काम शुरू कर सकते हैं। समिति के अध्यक्ष महशर हुसैन ने कहा कि आयोजित कार्यशाला में 15 बुनकरों ने ऋण के लिए आवेदन किया। इस मौके पर हफीजुद्दीन अंसारी, जावेद अली, मोहम्मद अकील, तबरेज व जावेद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें