फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद के नाम हो सकता नव निर्मित मेडिकल कालेज का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले में नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज का नामकरण शहीद मेजर पंकज पांडे के नाम पर हो सकता है। शहीद के परिजनों की इच्छा के बाद सदर विधायक ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने रविवार को मुख्यमंत्री द्वारा दी गई अनुग्रह राशि के 50 लाख के चेक को शहीद मेजर पंकज कुमार पांडे के पिता अवधेश पांडे को सौंपा था। साथ ही यह भी कहा था कि मुख्यमंत्री की ओर से शहीद के नाम एक सड़क व परिजनों में से एक को नौकरी दिए जाने की भी घोषणा की है।
इसके साथ ही पिता ने सदर विधायक से उनके शहीद बेटे के नाम से सीतापुर रोड स्थित मेडिकल कॉलेज का नामकरण किए जाने की भी मांग की थी। इस पर सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने चिकित्सा एवं शिक्षा मंत्री को पत्र भेजकर मांग पहुंचा दी है। सदर विधायक का कहना है कि चिकित्सा एवं शिक्षा मंत्री द्वारा उनकी मांग को संज्ञान ले लिया गया तो मेडिकल कॉलेज का नाम शहीद मेजर पंकज कुमार पांडे के नाम पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें