फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन प्रेरणा के कार्यों की हकीकत परखेंगे मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मंडलायुक्त रंजन कुमार ने शुक्रवार को आनलाइन मिशन प्रेेरणा की समीक्षा की। इसमें उन्होंने कहा कि मिशन प्रेरणा की हकीकत जानने के लिए जिलों में जाकर अभिभावकों और बच्चों से जानकारी ली जाएगी। अगर गड़बड़ी मिली तो जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब-तलब किया जाएगा।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि मिशन प्रेरणा के कार्यों में मंडल प्रदेश अग्रणीय रहा है। इसमें हरदोई, लखीमपुर, लखनऊ अच्छा काम कर रहे हैं। बाउंड्रीवाल बनाने में हरदोई जिला मंडल में प्रथम, उन्नाव दूसरे और लखनऊ तीसरे स्थान पर है। मंडलायुक्त ने कहा कि मिशन प्रेरणा के तहत हुए सभी कार्यों का सत्यापन कराया जाएगा। वह खुद जिलों में जाकर कायाकल्प की स्थिति देखेंगे और उसके बाद बच्चों व अभिभावकों से भी मिलकर पूछेंगे। बच्चों से सवाल जवाब के बाद यदि संतुष्टि हुई तो ठीक अन्यथा जिम्मेदारों को जवाब देना होगा। अध्यक्षता कर रहे महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने कहा कि कायाकल्प में 14 पैरामीटर में प्रथम स्थान पर लखीमपुर खीरी, दूसरे स्थान पर लखनऊ व तीसरे स्थान पर हरदोई रहा है। आनलाइन समीक्षा बैठक में सीडीओ आकांक्षा राना, डीसी राहुल दुबे, शैलेंद्र झा, राकेश शुक्ला, आशा, ब्रज भूषण मिश्रा और मयंक त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें