फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याएं न सुलझीं तो लखनऊ कूच करेंगे पूर्व सैनिक

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। हरदोई पूर्व सैनिक वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से पूर्व सैनिकों ने अमर जवान चौक से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च कर समस्याओं का निराकरण कराने के लिए ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। चेतावनी दी कि समस्याओं का निस्तारण जल्द करें वरना पूर्व सैनिक लखनऊ कूच करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

फाउंडेशन के अध्यक्ष सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर अशोक कुमार अग्निहोत्री के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की समस्याओं को लेकर कई बार अधिकारियों से मुलाकात की जा चुकी है। इसके बाद भी समस्याओं का निदान नहीं हुआ। सबसे अहम समस्या पूर्व सैनिकों के शस्त्र लाइसेंस जनपद में दर्ज न किए जाने को लेकर है। कई बार अधिकारियों ने समस्या हल कराने को लेकर आश्वासन दिया, मगर ऐसा नहीं हुआ। जनपद में आर्मी कैंटीन खुलवाए जाने और कर्नल हर्ष उदय सिंह गौर की प्रतिमा लगवाए जाने की मांग की गई। सैनिकों और पूर्व सैनिकों के प्रति सरकारी कर्मचारियों का रवैया ठीक न होने पर भी नाराजगी जताई गई। ज्ञापन देने वालों में रुद्रदत्त दीक्षित, महेंद्र पाल सिंह, कमलेश दीक्षित, जितेंद्र सिंह चौहान, शिवप्रकाश अग्निहोत्री, राजेंद्र सिंह सोमवंशी, राजीव यादव, उमेश यादव, रामनरेश यादव, रामगोपाल वर्मा, खालिद खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें