फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मांगे आवास, सीडीओ बोली टीका लगवा के आओ

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। प्रधानमंत्री योजना के तहत आवास की मांग लेकर आए ग्रामीणों से सीडीओ ने कहा कि पहले वैक्सीन लगवाएं, फिर आवास के लिए आएं। दरअसल, बेनीगंज के ग्राम पिपरी के ग्रामीण आवास के लिए सीडीओ के पास फरियाद लेकर आए थे।
विज्ञापन

विकास भवन पहुंचे ग्रामीण रामासरे, अनीता देवी, अजय प्रताप ने बताया कि उन सभी ने प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर आवेदन किया था। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में अपात्रों को आवास दे दिए गए लेकिन जो पात्र हैं उनको अभी तक आवास आवंटन नहीं किया गया है। यह ज्ञापन लेकर वह सीडीओ के पास पहुंचे, उन्होंने मांग भी सुन ली लेकिन उन्होंने सभी से प्रश्न पूछा कि क्या वैक्सीन लगवा ली। इस पर उन सभी ने न में जवाब दिया। इसके बाद सीडीओ ने यह कह दिया कि जाओ पहले टीका लगवाओ, दोबारा आना। इस मौके पर कीर्ति देवी, राम सुधीर, सुमन सिंह, पूनम, रेखा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें