फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्त राशन के रुपये लेने पर कोटा निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। निशुल्क वितरित किए जाने वाले राशन के बदले रुपये लेने के मामले में जांच के बाद कोथावां के काकूपुर के उचित दर विक्रेता का लाइसेेंस निलंबित कर दिया गया है। डीएम के निर्देश के बाद एसडीएम मनोज कुमार श्रीवास्तव ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

कोरोना काल में ग्रामीणों व श्रमिकों को नियमित वितरण के साथ ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत भी कोटेदारों के माध्मय से राशन वितरित किया जा रहा है। दोनों वितरण निशुल्क किए जा रहे हैं। हाल ही में कोथावां ब्लाक के ग्राम काकूपुर के ग्रामीणों ने कोटेदार पर राशन वितरण के लिए बदले रुपये लेने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।
मामला संज्ञान में आने पर पूर्ति निरीक्षक संडीला अमित चौधरी द्वारा मौके पर जाकर जांच की व 80 ग्रामीणों के बयान दर्ज किए गए। जांच में आरोप सही पाए जाने पर पूर्ति निरीक्षक ने पूरे मामले की जांच आख्या डीएसओ संजय कुमार पांडेय के माध्यम से डीएम अविनाश कुमार को भेजी थी। डीएम अविनाश कुमार ने जांच आख्या के आधार पर दुकानदार का लाइसेंस निलंबित किए जाने का आदेश दिया था। डीएम के निर्देश पर एसडीएम मनोज कुमार श्रीवास्तव ने उचित दर विक्रेता ममता का उचित कोटा लाइसेंस निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें