हरदोई। हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर शाहाबाद के गहौरा गांव के पास शनिवार की रात बाइक में पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि रिश्तेदारी का एक बालक घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है।
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम जशरथपुर निवासी सुरजीत उर्फ बन्ना (20) शनिवार की शाम रिश्तेदारी के बालक रवि (13) निवासी सैदपुर के साथ बाइक से शाहाबाद के ग्राम किलकिली में शादी में शामिल होने जा रहा था। हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर गहौरा गांव के पास बाइक में पिकअप ने टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने के कारण हादसे में सुरजीत व रवि, दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सुरजीत उर्फ बन्ना को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के आने के बाद रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।