नुमाइश चौराहे पर तपिश के दौरान मुंह बांध कर जातीं युवतियां। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। शनिवार को सुबह सवेरे कुछ देर बदली छाने के कारण तापमान कुछ कम रहा, जिससे लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रविवार व सोमवार को तापमान में कुछ वृद्धि होने की संभावना है।
शनिवार की सुबह काफी राहत भरी रही। सुबह से ठंडी हवाएं चलती दिखाई दीं। सुबह सवेरे बदली भी छाईं रहीं, जिसके बाद सूरज निकलने पर भी लुकाछिपी जारी रही और तापमान भी काफी कम रहा। लोगों ने काफी राहत महसूस की। मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि शनिवार को बदली छाने के कारण शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को एक डिग्री पारा कुछ कम रहा। शनिवार को अधिकतम पारा 37 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रिकार्ड किया गया। उन्होंने संभावना जताई कि रविवार व सोमवार को अधिकतम पारा 39 व 40 डिग्री तक जाने की उम्मीद है।