हरदोई। भरावन ब्लाक के ग्राम छावन में प्रधान पद के लिए दो महिला प्रत्याशी आमने सामने हैं। शाम को मतदान पूरा होने के बाद पीठासीन अधिकारी दो मतपेटियों को अपने निजी वाहन से लेकर जाने लगे। इस पर एक प्रत्याशी के समर्थकों ने यह कहकर हंगामा कर दिया कि एक पेटी सील नहीं की गई है।
इस पर पीठासीन अधिकारी ने उस पेटी में कोई भी मतपत्र न होने की बात कही, लेकिन समर्थक हंगामा करने लगे। बाद में सीडीओ आकांक्षा राना और एएसपी पूर्वी अनिल सिंह यादव मौके पर पहुंचे और मतदाताओं को खाली पेटी खोलकर दिखाई, तब जाकर हंगामा शांत हुआ। (संवाद)