आईटीआई परिसर में श्रमिक हितकारी योजनाओं के लाभार्थी लाभहित वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते श्र?
- फोटो : HARDOI
हरदोई। विपक्षी दलों के नेता जितना भी गाल बजा लें, उनकी नौटंकी जनता जान चुकी है। दो चुनावों में इन दलों को पटकनी दी जा चुकी है, आगे भी उन्हें हार ही झेलनी होगी। सोमवार को आईटीआई परिसर में आयोजित महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि विपक्षियों का अब कोई दिखावा काम नहीं आएगा। जनता उन्हें हर चुनाव में धूल चटाएगी। आंदोलन करने वाले किसानों को गुमराह किया गया है। उनकी चिंता गैर भाजपाई छोड़ दें। केंद्र व प्रदेश सरकार स्वयं किसानों की चिंता कर रही है। इससे पूर्व मंच पर भी उन्होंने सपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह वही श्रम विभाग है, जिसकी साइकिलें पहले सपा के गुर्गों को रेवड़ी की तरह बांट दी जातीं थीं। भाजपा शासन में इसी विभाग से मजदूरों को खोज-खोजकर लाभान्वित किया जा रहा है।