आग बुझने के बाद घर में बचा हुआ सामान देखते परिवार के सदस्य। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम तेरा पुरसौली के मजरा डंडेपुरवा गांव के एक घर में आग लग गई। आग लगने से घर में रखा गृहस्थी का सामान जल गया। चार बकरियों की आग की चपेट में आाने से मौत हो गई।
ग्राम डुंडेपुरवा निवासी जोगेंद्र के घर में पड़े छप्पर में बुधवार की दोपहर अज्ञात कारण से आग लग गई। तेज हवा के चलते फैली आग ने कुछ ही देर में पूरे घर को अपनी जद में ले लिया। घर को आग की लपटों से घिरा देख ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने निजी संसाधनों से आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा राशन व कपड़े समेत गृहस्थी का सामान जल चुका था। जोगेंद्र ने बताया कि आग लगने से घर में बंध्साी चार बकरियां भी जल कर मर गईं। पीड़ित ने घटना की जानकारी राजस्व विभाग को दी है।