फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ महोत्सव का आगाज

Tue, 13 Jan 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरे पांच वर्ष के बाद हरदोई महोत्सव का मंच एक बार फिर जिले की प्रतिभाओं के लिए सजा गया और आगाज भी प्रतिभावानों ने बड़े ही उत्साह के साथ की। हरदोई महोत्सव 2015 के आगाज पर लखनऊ पब्लिक स्कूल के बच्चों ने नृत्य वंदना प्रस्तुत की। इसके पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने महोत्सव का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


आनंदी कॉसेप्ट द्वारा सीएसएन कालेज में शुरू कराए गए महोत्सव का जनपद वासियों को काफी बेसब्री से इंतजार था और महोत्सव के पहले दिन मंगलवार को आगाज भी बड़े ही शानदार ढंग से किया गया। महोत्सव के शुभारंभ के बाद जिले की प्रतिभाएं अपने हुनर का जलवा बिखेरती नजर आईं।

आनंदी कांसेप्ट द्वारा हरदोई महोत्सव 2015 के मंच को भव्यता भी बहुत आकर्षक प्रदान की गई है। जिस पर थिरकती प्रतिभाओं का हुनर भी अलग देखते बना। महोत्सव में पहली प्रस्तुति लखनऊ पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा की गई। बच्चों ने हर तरफ हर कहीं पे है उसी का नूर, रोशनी का कोई दरिया तो है कहीं जरूर गीत पर नृत्य वंदना प्रस्तुत की गई। बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुति को देखते ही लोग मंत्रमुग्ध नजर।
विज्ञापन


रेडक्रास के वालंटियर्स ने हरदोई महोत्सव गीत पेश किया, जिसकी सभी ने सराहना की। उधर, शुभारंभ करते हुए प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि सभ्यता किसी भी जनपद की सबसे बड़ी पहचान होती है और जनपद की सभ्यता भी हरदोई महोत्सव मेें परिलक्षित हो रही है।

जनपद का अपना इतिहास और पौराणिक पृष्ठभूमि जो मंच पर नजर भी आ रही है। कहा कि जिले में वर्ष 2010 में हरदोई महोत्सव का आयोजन हुआ था, जिसके बाद अब महोत्सव आयोजित हो रहा है। वैसे भी अब व्यस्त जिंदगी में लोगाें के पास समय नहीं होता है, ऐसे में महोत्सव का आयोजन होने से लोग अपना मनोरंजन भी कर सकेंगे।

वहीं जिले के बच्चों को भी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। डीएम रमेश मिश्रा और डीआईजी/एसएसपी गोविंद अग्रवाल ने महोत्सव की प्रशंसा की। आनंदी कांसेप्ट के एमडी पंकज अग्रवाल ने भी महोत्सव में लोगाें को भरपूर मनोरंजन मिलने की बात कही। डायरेक्टर नागेंद्र मिश्र ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

साथ डीएम व डीआईजी को भी सम्मानित किया। इस मौके पर एससी/एसटी आयोग सदस्य पीके वर्मा, आईएएस अविनाश कुमार, एएसपी बीसी दुबे, एएसपी दिनेश त्रिपाठी, सीएमओ डा. वीके गुप्ता, एसडीएम पप्पू गुप्ता, एसडीएम अशोक शुक्ला, एसडीएम पीपी तिवारी, सीओ सिटी रामलाल राय, सीएमएस आरके मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश कुमार आदि मौजूद थे।

उधर, महोत्सव के मंच का संचालन संभाल रहीं रीता सहगल वसुंधरा और सिमरन ने कार्यक्रम में जान डाल दी। उन्होंने जनपद और महोत्सव के बारे में रोचक अंदाज में बता वाहवाही लूटी। उन्होंने हरदोई महोत्सव के लिए तैयार किए गए मंच और कार्यक्रम की भी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें