संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। पिछले आठ वर्ष से आयोजित हो रहा हरदोई मेला महोत्सव इस बार 24 दिन तक चलेगा। 18 दिसंबर से शुरू होने वाले महोत्सव का समापन 10 जनवरी को हेागा। मेले के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
शहर के एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में हरदोई मेला महोत्सव के आयोजकों में शामिल रवि किशोर गुप्ता ने बताया कि इस बार महोत्सव में सांस्कृतिक आयोजनों की छटा बिखरेगी, तो प्रतिभाओं को मंच भी मिलेगा। गायन, नृत्य, मेहदी, रंगोली, किड्स रैंप शो, चित्रकला, सुलेख, क्राफ्ट, भाषण प्रतियोगिता होगी।
इसके अलावा हरदोई टेंलेंट शो, बेस्ट कपल, मिस्टर और मिस हरदोई का आयोजन भी होगा। गरबा नाइट का आयोजन भी होगा। गायन और नृत्य प्रतियोगिताओं का ऑडिशन आठ अक्तूबर और पांच नवंबर को होगा। प्रेसवार्ता के दौरान आयोजक मंडल शामिल कुलदीप द्विवेदी, खुशबू टंडन, आयुषी रस्तोगी, नवल किशोर, अक्षय प्रताप सिंह, चेतना शुक्ला, महिमा गुप्ता, विपिन मिश्रा आदि मौजूद रहे।