फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: जमीन कब्जाने पर महिला ने की शिकायत, डीएम ने दिए दीवार बनवाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। पैतृक जमीन पर बनी दीवार गिरा देने व जमीन कब्जाने के विरोध में गुरुवार को महिला फरियाद लेकर कलक्ट्रेट आई। कागजों के परीक्षण में प्रथम दृष्टया मामला सही लगने पर डीएम ने पुलिस के माध्यम से दूसरे पक्ष को तलब किया। सदर एसडीएम व सुरसा पुलिस को निर्देश दिए कि मौका-मुआयना करें और महिला की पहली से बनी दीवार को दोबारा से बनवाया जाए।
मामला तहसील सदर व थाना सुरसा क्षेत्र के सिंघुआमऊ का है। गांव निवासी सरस्वती पत्नी कमलेश ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा कि गांव में ही उसके ससुर की जमीन उसे विरासत में मिली है। पास में ही उसने भी जमीन खरीदी है। दोनों जमीन आपस में जुड़ी है। वर्ष 2019 में भूमि की नाप कराते हुए अपनी जमीन पर दीवार बना ली थी। जमीन की नाप के बाद समझौता भी करा दिया गया था। दो-तीन दिन पहले गांव के ही कुछ लोगों ने दीवार गिरा दी और जमीन पर कब्जा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम एमपी सिंह ने सुरसा पुलिस के माध्यम से दूसरे पक्ष से ठाकुर प्रसाद आदि को तलब कर लिया। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद उन्होंने सुरसा पुलिस को निर्देश दिए कि दीवार को यथास्थित में बनवाया जाए। सदर एसडीएम स्वाति शुक्ला ने बताया कि डीएम के निर्देश पर मौका-मुआयना किया गया है जो सही होगा वह किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें