फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवेशमित्र विकसित करने में शामिल रहे अविनाश को मिला पुरस्कार

विज्ञापन
फोटो- 34- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पुरस्कार लेतीं नीना शर्मा और साथ में डीएम अविनाश कुमार। सं? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
लखनऊ में कंप्यूटर सोसाइटी आफ इंडिया के अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस से निवेशमित्र को प्रोजेक्ट श्रेणी में दिया गया है। निवेशमित्र बनाने वाली टीम में हरदोई के डीएम अविनाश कुमार भी शामिल रहे हैं।
विज्ञापन

जब यह पोर्टल बनाया गया तो अविनाश कुमार मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात थे और उद्योगों का कार्य देखते थे। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस का उद्देश्य उद्योगों की स्थापना करने में सहूलियतें उपलब्ध कराना था। इसी क्रम में शासन ने सिंगल विंडो सिस्टम निवेशमित्र विकसित किया था।
इसको विकसित करने वाली टीम में अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग की सचिव एवं इन्वेस्ट यूपी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नीना शर्मा और अविनाश कुमार शामिल थे।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में निवेशमित्र विकसित किया गया था। तब अविनाश कुमार मुख्यमंत्री कार्यालय में ही तैनात थे। अब वह डीएम हरदोई हैं। शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 18वें सीएसआई स्पेशल इंटरेस्ट ग्रुप ई-गवर्नेंस अवार्ड्स 2020 से सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें