फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः पत्तियों पर जमा हुईं ओस की बूंदें, सुबह छाई रही धुंध

विज्ञापन
फोटो-01- भोर के समय में खिला गुलाब का फूल - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। सर्दी के मौसम में मंगलवार को पहली बार धुंध ने दस्तक दी। रात के साथ दिन में भी हल्की ठंड रही। तापमान दिन में तीन डिग्री तक कम हुआ। शहर में धुंध की दस्तक के बाद लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। काफी देर तक तो लोग समझ नहीं पाए कि यह धुंध है या फिर कोहरा पड़ने लगा।
विज्ञापन

शहर में बुधवार की सुबह करीब पांच बजे धुंध दिखी। जो सुबह 10:30 बजे तक छंट पाई। शहर के प्रमुख सड़कों पर वाहन चालकों को 60 मीटर तक दिखाई नहीं दिया। अब आने वाले दिनों में हवा नहीं चलने पर धुंध और बढ़ सकती है।
न्यूनतम तापमान बुधवार को 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि सोमवार को यह 14 डिग्री था। अगले एक या दो दिनों में न्यूनतम तापमान में और कमी आने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान कुछ कम हो सकता है।
विज्ञापन

पहाड़ों का असर मैदानों तक
पहाड़ी इलाकों में न्यूनतम तापमान जीरो डिग्री पर पहुंच गया है। इसका सीधा असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यदि पहाड़ों में बरसात या बर्फबारी होती है तो मैदानी इलाकों में ठंडक बढ़ सकती है। ऐसे में सर्दी का सितम 25 दिसंबर की बजाए 10 दिसंबर से भी शुरू हो सकता है। जिले में एक से 25 जनवरी तक सबसे अधिक ठंडक होती है लेकिन ठंड फरवरी मध्य तक पड़ती है।

फोटो-02- पौधे की पत्तियों पर आई ओस की बूंदें- फोटो : HARDOI

फोटो-03- आसमान में छाई धुंध- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें