फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः मैरिज ब्यूरो में की शादी, ससुराली मांग रहे 20 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मैरिज ब्यूरो में युवती की शादी करना मायके पक्ष के लिए मुसीबत बना गया है। अब ससुराली उससे दहेज में 20 लाख रुपये की मांग कर विदा कराने से इन्कार कर रहे हैं। पीड़िता ने महिला थाने में तहरीर दी। पुलिस ने पति समेत तीन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला चौहान थोक निवासी ईशा गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक मैरिज ब्यूरो में 27 अप्रैल को उसकी शादी उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर के गदरपुर अनाज मंडी निवासी चिराग मित्तल के साथ हुई थी।
मैरिज ब्यूरो उसके पति के चचेरे मामा राजेंद्र अग्रवाल चलाते हैं। उन्हीं के माध्यम से शादी तय हुई थी। शादी में पिता ने लगभग 25 लाख रुपये का दहेज दिया था। शादी के बाद से पति व ससुर राजेश बाबू, सास निर्मला मित्तल ने व्यवसाय के लिए दहेज में 20 लाख रुपये की मांग करते हुए उस पर दबाव बनाया।
विज्ञापन

जब उसने दहेज के लिए प्रताड़ित करने की बात पिता को बताई, तो 31 अगस्त को उसके पति और सास-ससुर उसे मायके लेकर आए। पिता से दहेज की मांग पूरी करने पर उसे ले जाने की बात कही।
पिता के काफी गिड़गिड़ाने पर ससुराली उन्हें लात मार कर चले गए। इसके बाद से वह मायके में रह रही है। पति से बात करने का प्रयास करने पर उसका नंबर ब्लॉक कर दिया।
विज्ञापन

इस कारण वह मानसिक रूप से परेशान हो गई हैं। महिला थाना प्रभारी रामसुखारी ने बताया कि तीनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें