फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः गोशाला में मिली खामियां, प्रधान व सचिव को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन। ब्लॉक के पवायां गांव स्थित गोशाला का शनिवार को बीडीओ महेश चंद्र ने निरीक्षण किया। यहां गोशाला के अंदर गंदगी और अव्यवस्थाएं मिलीं। जिस पर बीडीओ ने नाराजगी व्यक्त कर प्रधान व सचिव को कारण बचाओ नोटिस जारी किया। इसके साथ ही व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गोशाला में गोवंशों की मौत होने की शिकायत आ रहीं थीं। शनिवार को भी दो गोवंशों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर बीडीओ ने गोरक्षा दल के जिलाध्यक्ष अलोपी के साथ गोशाला पहुंचकर हकीकत परखी।
बीडीओ को गोशाला के अंदर जलभराव व गंदगी मिली हैं। जिस पर उन्होंने प्रधान व सचिव से नाराजगी व्यक्त की। बीडीओ ने बताया कि गोशाला के अंदर खामियां मिलीं।
इस पर सचिव व प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। गोरक्षा दल के जिला अध्यक्ष ने कहा कि गोशाला मेें गोवंशों के लिए चारे के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जल्द खामियां दूर करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पशु चिकित्साधिकारी भरावन को दूसरे दिन गोशाला पहुंचकर गोवंशों का इलाज करने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें