फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हरदोई ने नागर पूर्वी को 22 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। बाजार इस्लामगंज मैदान पर चल रहे पिहानी प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को हरदोई व नागर पूर्वी के बीच मैच खेला गया। हरदोई की टीम ने नागर पूर्वी की टीम को 22 रनों से हरा दिया। हरदोई टीम के खिलाड़ी विवेक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उसने पांच विकेट हासिल किए और 22 रन भी बनाए।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हरदोई की टीम ने निर्धारित 14 ओवर में 109 रन बनाए। अंकुर ने 26, विवेक ने 22 और चमन ने 16 रन का योगदान किया। नागर पूर्वी की टीम से सिद्धू व सबील ने दो- दो विकेट लिए।
नागर पूर्वी की टीम की ओर से अजीमुश्शान ने 25 और अन्नू ने 16 रन बनाकर टीम को जिताने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पूरी टीम 87 रन बनाकर ही आउट हो गई। निर्णायक की भूमिका आलोक व कुदरत ने निभाई। हुमायूं जफर व गुड्डू ने कमेंट्री की। स्कोरिंग हनीफ खां मंदू ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें