हरदोई। राष्ट्रीय युवा सप्ताह में प्रतिभागिता दिवस पर रविवार को हुए कार्यक्रम में चित्रकला प्रतियोगिता में शिल्पी देवी ने प्रथम, शिवानी देवी ने द्वितीय और अनामिका वर्मा ने तृतीय स्थान पाया। युवाओं को राष्ट्र का निर्माता बताते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
राष्ट्रीय युवा सप्ताह में नेहरु युवा केंद्र की ओर से जननायक मदारी पासी निशुल्क कोचिंग संस्थान में प्रतिभागिता दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता में 17 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अंकित कुमार ने कहा कि युवाओं के लिए स्वामी जी का जीवनदर्शन हमेश प्रेरण स्रोत रहेगा। उन्होंने लक्ष्य पाने के लिए प्रतिक्षण लगन के साथ जुटे रहने की सीख दी है।
युवाओं को उनके आदर्शों पर चलकर अपना लक्ष्य पाने के साथ ही स्वयं और राष्ट्र के विकास के लिए काम करना चाहिए। कोचिंग के अध्यापक सुभाष चंद्र ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। पिंटू कुमार और शिक्षकों को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया गया।