फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः सिलिंडर में लगी आग, नकदी गृहस्थी जली

विज्ञापन
फोटो-19- घटना के बाद घर के बाहर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के हरी पुरवा में गुरुवार सुबह खाना बनाते समय रेग्युलेटर से गैस लीक होने के चलते सिलिंडर में आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में महिला का हाथ जल गए। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड व पुलिस ने आग पर काबू पाया। जब तक गृहस्थी व नकदी जलकर राख हो चुकी थी।
विज्ञापन

गांव हरी पुरवा निवासी श्रवण ई-रिक्शा चालक है। गुरुवार सुबह उसकी मां सत्यवती गैलरी में रखे गैस-चूल्हे पर खाना बना रही थी। जैसे ही उन्होंने रेग्युलेटर को खोलकर लाइटर जलाया, तो आग लग गई।
आग लगने पर सत्यवती शोर मचाते हुए आग बुझाने का प्रयास करने लगी। इसमें उसका हाथ जल गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जब तक कमरे में रखे कपड़ों में आग लग गई।
विज्ञापन

पड़ोसियों की सूचना पर फायर ब्रिगेड व पुलिस मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड टीम ने सिलिंडर बाहर निकालकर आग पर काबू पाया। पीड़ित के मुताबिक आग से 15 हजार की नकदी, कपड़े व गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गया। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि रेग्युलेटर के पास लीकेज होने से आग लगने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें