फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू समाज को संगठित करना ही विहिप का उद्देश्य : राजेश

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री राजेश ने कहा है कि विहिप अस्पृश्यता जैसी सामाजिक बुराई को दूर करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। समाज में अंतर्निहित हिंदू एकता को पुनर्जागृति करने के लिए भी विहिप मजबूती से कार्य कर रही है।
विज्ञापन

25 अगस्त से शुरू हुए विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस कार्यक्रमों के क्रम में अग्रवाल धर्मशाला में हुए आयोजन को संबोधित करते हुए प्रांतीय संगठन मंत्री ने कहा कि विहिप की स्थापना 29 अगस्त 1964 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर संत शक्ति के आशीर्वाद से हुई थी। हिंदू धर्म की रक्षा करना, हिंदू समाज को संगठित करना और समाज की सेवा करना ही विहिप का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर जल्द बनकर तैयार होगा।
मंदिर निर्माण असंख्य हिंदुओं की आस्था से जुड़ा है। कार्यक्रम को प्रांतीय मंत्री देवेंद्र, जिलाध्यक्ष कीर्ति सिंह, जिला कार्याध्यक्ष मोहित, बजरंग दल के जिला संयोजक ऋषभ, विभाग मंत्री प्रवीण, विभाग संगठन मंत्री महेंद्र ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री गौरव ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें