फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान रहमतों और बरकतों का महीना: मौलाना जाहिद

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। रमजान रहमतों और बरकतों का महीना है, इस पाक माह में समाज के गरीब और जरूरतमंदों की मदद करें। यह बात मस्जिद सुलेमानी के इमाम मौलाना जाहिद साकवी लोगों को तकरीर करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यूं तो पूरा महीना मोमिनो के लिए खुदा की तरफ से अजमत रहमत और बरकतों से लबरेज है, लेकिन अल्लाह ने इस महीने को तीन हिस्सों में तक्सीम किया है। पहला हिस्सा खुदा की रहमत वाला है, जोकि एक से 10 रमजान तक पहला हिस्सा हुआ है। इस हिस्से में खुदा अपनी रहमते नाजिल करता है , रमजान का चांद नजर आते ही शैतान कैद कर लिया जाता है। जन्नत के दरवाजे खोल दिए जाते हैं और दोजख के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं। कहा कि अल्लाह ताला अपनी रहमतों से गुनाहगारों को अजाब से निजात देते हैं, नेक काम के बदले 70 गुना इजाफा कर दिया जाता है। मौलाना ने कहा कि खुद रसूले अकरम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने फरमाया कि अगर लोगों को मालूम हो जाए की रमजान क्या चीज है तो मेरी उम्मत साल के 12 महीने रमजान होने की तमन्ना करेगी। खूब दिल खोलकर इबादत और कुरान तिलावत व नमाजों की पाबंदी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दूसरा हिस्सा मगफिरत का है, यानी गुनाहों की माफी का है जो शख्स गुनाहों से तोबा कर के दुआ मांगता है तो इस हिस्से की बरकत से अल्लाह उसके गुनाहों को माफ कर देता है। कहा कि इफ्तार के वक्त इस मुबारक महीने में कोरोना जैसी बीमारी के खात्मे के लिए दुआ करें और कोरोना संक्रमण रोकने के लिए नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें