फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों का पेरोल माड्यूल से ही होगा अप्रैल का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बेसिक शिक्षकों का अप्रैल के वेतन का भुगतान पेरोल माड्यूल से ही कराया जाएगा। वित्त एवं लेखाधिकारी ने जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर 25 अप्रैल तक ऑनलाइन वेतन अंतर विवरण लॉक कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

वित्त एवं लेखाधिकारी योगेश कुमार ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किया है। इसमें कहा कि स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद के निर्देश पर मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से पेरोल मॉड्यूल से ही वेतन भुगतान कराया जाना संभव हो सकेगा। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को नियमानुसार मॉड्यूल से ही 25 अप्रैल तक शिक्षकों की उपस्थिति ऑनलाइन ही लॉक कर दें, ताकि वेतन भुगतान की अग्रिम कार्रवाई की जा सके। बीएसए हेमंत राव ने भी सभी बीईओ को इसका अनुपालन करने को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें