फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही की दबंगई: चार मिनट में युवक को मारे 60 जूते, वीडियो वायरल होने पर एसपी ने किया निलंबित

Sun, 23 Jul 2023 11:24 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई

सार

पुलिस का कहना है कि अवनीश नशे में था और उसने अभद्रता की। उसके बाद सिपाही ने जूतों से जमकर पिटाई की। वहीं, किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
सिपाही ने चार मिनट में युवक को मारे 60 जूते - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में यूपी 112 में तैनात सिपाही ने शनिवार रात बेझा चौराहे पर एक युवक की पिटाई कर दी। रविवार सुबह इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में बिना वर्दी में नजर आ रहे सिपाही ने चार मिनट 38 सेकेंड में युवक को 60 बार जूते मारे। मामले में एसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन

शाहाबाद कोतवाली के यूपी 112 में तैनात सिपाही दिनेश अत्री शनिवार रात करीब 10 बजे बिना वर्दी में बेझा रोड पर आनंद की किराना दुकान पर गया था। वहीं, कस्बे के मोहल्ला गिगयानी निवासी अवनीश राठौर भी मौजूद था। बताया गया है कि सिपाही ने खाने वाली कोई वस्तु खरीदी। उसके बाद चल दिया। इस पर दुकानदार ने रुपये मांगे। सिपाही ने दूसरे दिन रुपये देने के लिए कहा और वहां से चल दिया। इस पर फिर दोबारा दुकानदार ने रुपये मांगे। इसी बीच अवनीश ने भी सिपाही से रुपये देने की बात कही। इस पर सिपाही और अवनीश के बीच कहासुनी होने लगी।

 

पुलिस का कहना है कि अवनीश नशे में था और उसने अभद्रता की। उसके बाद सिपाही ने जूतों से जमकर पिटाई की। वहीं, किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एएसपी पश्चिमी दुर्गेश सिंह ने बताया कि एसपी ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच कराई। मामला सही पाए जाने पर सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें