फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव परिणाम आने के बाद से चार गांव की पेयजल आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। ब्लॉक बाबन के ग्राम पंचायत मानपुर में ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के उद्देश्य से लगभग डेढ़ साल पहले जल निगम की ओर से बनवाई गई पानी की टंकी छह दिन से महज शोपीस बनी हुई है। निर्वाचित प्रधान व ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव परिणाम आने के बाद से ही पूर्व प्रधान पक्ष द्वारा पानी की आपूर्ति रोक दी गई है, जिसके चलते मानपुर समेत तीन अन्य गांवों के लगभग आठ हजार लोगों को पेयजल मुहैया नहीं हो पा रहा है। ग्राम विकास अधिकारी समेत अन्य जिम्मेदार भी पानी की आपूर्ति बाधित होने का सही कारण नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मानपुर में ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के उद्देश्य से वर्ष 2020 में पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था। पानी की टंकी से लोगों को शुद्ध पेयजल मिल सके, इसके लिए मानपुर समेत अमखेरवा, पहेलिया व मझरा में पाइप लाइन बिछवाकर ग्रामीणों को कनेक्शन जारी किए गए थे। कनेक्शन जारी होने के बाद जल निगम द्वारा टंकी को ग्राम पंचायत को हैंडओवर कर दिया गया था। इसके बाद ग्राम पंचायत द्वारा इन चार गांवों की लगभग आठ हजार आबादी को निर्बाध रूप से पेयजल की आपूर्ति जारी की जा रह रही थी। दो मई को पंचायत चुनाव के परिणाम आने के बाद पानी की टंकी से चारों गांवों की आपूर्ति रोक दी गई है। ग्रामीणों की माने तो पानी की आपूर्ति रोके जाने की वजह विद्युत या तकनीकी खामी नहीं, बल्कि पंचायत चुनाव के परिणाम हैं। निर्वाचित प्रधान योगेश कुमार व ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व ग्राम प्रधान को कुछ लोगों द्वारा लड़वाकर चुनाव जिताया गया था, जिसके चलते प्रधानी का संचालन भी वही लोग कर रहे थे। इस बार भी कथित संचालकों ने एक व्यक्ति को प्रधानी का चुनाव लड़वाया था, लेकिन वे चुनाव हार गया। इसके चलते उन लोगों द्वारा हार की खुन्नस में पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई है। खास बात यह है कि पिछले छह दिन से मानपुर समेत चार गांव की आपूर्ति बाधित है, लेकिन जिम्मेदारों की इसकी जानकारी तक नहीं है। ग्राम विकास अधिकारी रिजवान अहमद ने बताया कि वह कई दिन से गांव नहीं गए हैं। रविवार को गांव जाने के बाद ही सही स्थिति का पता चलेगा। नवनिर्वाचित प्रधान योगेश कुमार का कहना है कि टंकी संचालन का काम निवर्तमान प्रधान व उसके प्रतिनिधि द्वारा जिस व्यक्ति से करवाया जा रहा था। वह न तो टंकी की चाभी दे रहा है और न ही आपूर्ति बहाल कर रहा है। उन्होंने इसकी शिकायत अधिकारियों से की है। जल्द ही जलापूर्ति बहाल कराई जाएगी। वहीं ग्राम पंचायत के प्रशासक पवन कुमार ने बताया कि प्रकरण उनके संज्ञान में नही है। वह ग्राम विकास अधिकारी से बात कर जल्द से जल्द पानी की आपूर्ति बहाल कराएंगे। इधर, पूर्व प्रधान से भी बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
नव निर्वाचित प्रधान योगेश कुमार ने बताया कि अभी तक पूर्व प्रधान पक्ष के लोगों द्वारा टंकी का संचालन किया जा रहा था। 2 मई को पंचायत चुनाव का रिजल्ट आने के बाद द्वेष वश पानी की आपूर्ति बाधित कर आमजन को परेशान किया जा रहा है। बताया कि उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी, खंड विकास अधिकारी समेत जिलाधिकारी को समस्या से अवगत कराया गया है, लेकिन अभी तक पानी की आपुर्ति बहाल नही हो सही है। वहीं टंकी संचालक आशाराम का कहना है पानी का बिल जमा नही होने के कारण सप्लाई बाधित हुई है।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आया है, पानी की टंकी से सप्लाई किस कारण से बाधित हुई है। इसकी जांच कराई जा रही है। अगर किसी के द्वारा अकारण सप्लाई बाधित की गई है तो जांच के बाद उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

संजय कुमार सिंह
एडीएम, हरदोई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें