फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नींव भरने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
टोडरपुर। सहादत नगर गांव में नींव भरने को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम सहादत नगर निवासी कृष्ण कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका भाई रनवीर गांव स्थित अपनी भूमि पर नींव भरवा रहा था।
इस बीच वहां आए गांव के ही कमलेश सिंह, वीरेश अवस्थी, सितियाज, आसेम अली, शफीक व अशफाक नींव को तोड़ने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने रनवीर को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

मारपीट में रनवीर व बीच बचाव कराने पर परिवार का गौरीशंकर घायल हो गया। वहीं दूसरी तरफ से इस्तियाक ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि आबादी की जमीन पर कब्जा करने की नियत से गांव के ही नरवीर, लालाराम, उदय शंकर, मस्ताना आदि नींव खोद रहे थे।
भाई सितियाज ने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने बीच बचाव कराने पर उसकी भाभी शबीना को भी मारापीटा। एसओ रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें