पीएम की रैली में कार्यकर्ताओ को लेकर जा रही बस दूसरी बस से भिड़ी
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले के शाहजहांपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में जा रही भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी बस शाहाबाद में हाईवे पर स्टेयरिंग फेल होने से सड़क किनारे खड़ी दूसरी बस में घुस गई। हादसे में बिलग्राम के ग्राम घासीराम पुरवा निवासी भाजपा कार्यकर्ता की मौत हो गई जबकि नौ लोग घायल हो गए।
पीएम की रैली में शामिल होने के लिए शनिवार सुबह बिलग्राम से कार्यकर्ता बस से शाहजहांपुर जा रहे थे। शाहाबाद-शाहजहांपुर हाईवे पर हरियाली पेट्रोल पंप के पास बस की स्टेयरिंग फेल हो गई। तेज रफ्तार बस सड़क किनारे खड़ी कार्यकर्ताओं से भरी बस में पीछे से जा घुसी।
आसपास मौजूद लोगों ने बसों में फंसे घायलों को बाहर निकाला। इस बीच रैली में शामिल होने जा रहे हरदोई पालिकाध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर व पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र ने पुलिस को सूचना दी। एसडीएम सौरभ दुबे व सीओ सतेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।