सांडी। थाना क्षेत्र में एक सैनिक की पत्नी का मोबाइल छीनकर बाइक सवार भाग गए। इसके बाद मोबाइल में फीड नंबरों से कॉल करके अभद्रता कर रहे हैं। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सांडी कस्बे में आदमपुर मार्ग निवासी रेखा यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति सैनिक है। वह बिलग्राम ब्लॉक में मनरेगा कोआर्डिनेटर हैं। बृहस्पतिवार की सुबह वह स्कूटी से ड्यूटी पर जा रही थी।
रास्ते में एक देवस्थान के पास फोन आने पर वह स्कूटी रोककर बात कर रही थी। इस दौरान पीछे से आए बाइक सवार युवक उसका मोबाइल छीनकर भाग गए।
बाइक सवारों को भागते देख काफी दूर तक उसने पीछा किया, लेकिन उनका पता नहीं लग सका है। पीड़िता के मुताबिक उसके मोबाइल में फीड नंबरों पर आरोपी अपने फोन करके अपशब्द कह रहे हैं। एसओ नित्यानंद सिंह ने बताया कि सर्विलांस के जरियेए आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे।