हरदोई। शहर में सांडी मार्ग पर बृहस्पतिवार देर रात एक दुकान पर सामान लेने गए युवक पर दो लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों के ललकारने पर हमलावर भाग गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दो लोगों पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की।
शहर केे मोहल्ला कौशलपुरी निवासी राजकुमार गौड़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया है कि उनका बेटा अमित गौड़ उर्फ राहुल बृहस्पतिवार देर रात घर का सामान खरीदने निकला था।
सांडी मार्ग पर मोहल्ला निवासी भानू, लकी ठाकुर उर्फ आकाश सिंह ने उसे घेर लिया। पिटाई कर उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसकी चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने उसे बचाया। सूचना मिलने पर वह लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई। इससे पहले हमलावर भाग गए। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।