फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः बाइक में लगी आग, सवारों ने बचाई जान

विज्ञापन
फोटो-21- बाइक में लगी आग को बुझाते लोग - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार दोपहर राघौपुर मार्ग पर चलती बाइक में आग लग गई। बाइक सवार दोस्तों ने उतरकर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने किसी तरह आग बुझाई। जब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। पीड़ित ने शार्ट सर्किट से आग लगने की बात कही है।
विज्ञापन

कासिमपुर थाना क्षेत्र के गांव गौसगंज निवासी राजपाल सोमवार सुबह अपने साथी मिश्रीलाल के साथ बाइक से मल्लावां स्थित सुनासीर नाथ मंदिर जा रहा था। राघौपुर मार्ग पर अचानक चलती बाइक में आग लग गई। दोनों ने बाइक से उतरकर अपनी जान बचाई।
स्थानीय लोगों ने बाइक में आग लगी देख गीले बोरे और पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। जब तक आग बुझी बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। बाइक चालक राजपाल ने शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है। कोतवाल डीपी सिंह ने बताया कि बाइक में आग लगने का कारण का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें