फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः बैंक मैनेजर पर हमला, कर्मियों ने एसपी कार्यालय पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो-27- कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बैंक कर्मी - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। शहर के मोहल्ला आजाद नगर में बुधवार को टीम के साथ ऋण वसूली करने गए बैंक मैनेजर के साथ मारपीट कर राइफल तान दी गई।
विज्ञापन

आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज बैंक कर्मियों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन दिया। इसके बाद एसपी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। एसपी राजेश द्विवेदी ने उन्हें गिरफ्तारी का आश्वासन देकर शांत कराया।
शहर के रेलवेगंज स्थित बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर प्रबंधक मनीष पाठक बुधवार को टीम के साथ शहर के मोहल्ला आजाद नगर निवासी देवेंद्र नाथ त्रिवेदी के यहां बकाया ऋण की वसूली करने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि देवेंद्र नाथ ने घर आकर वसूली करने से नाराज होकर मैनेजर के सीने पर राइफल तान दी। विरोध करने पर राइफल की बट से पिटाई कर थप्पड़ जड़ दिए।
बैंक मैनेजर ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और रिपोर्ट दर्ज की। मैनेजर के साथ हुई घटना से नाराज बैंक कर्मियों ने बृहस्पतिवार को कामकाज ठप कर दिया। बैंक इंप्लाइज यूनियन के बैनर तले एसपी कार्यालय का घेराव कर हमलावर की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें