फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः अमृतसर मेें हुए हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
फोटो-16- मृतक पवन सक्सेना की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के बम्टापुर नंदबाग गांव के युवक की बुधवार को पंजाब के अमृतसर में हादसे में मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह शव गांव पहुंचते ही उसके घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बम्टापुर नंदबाग निवासी किशनपाल 15 सालों से अमृतसर में रहकर काम करता था। एक माह पूर्व वह पत्नी किरन और दो बेटे-बेटी को भी अपने साथ ले गया था।
अमृतसर में नील कोठी चौक के पास वह किराये के मकान में परिवार के साथ रहता था। बुधवार को उसका बड़ा बेटा पवन (20) कंपनी से काम करके घर लौट रहा था।
रास्ते में अज्ञात वाहन की उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन के सुपुर्द कर दिया। बृहस्पतिवार को परिजन शव लेकर गांव आ गए। गांव में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें