हरदोई। जिला पंचायत राज अधिकारी गिरीश चंद्र ने बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायतों में निचले स्थानों पर लगे हैंडपंपों को ऊंचा उठाने के कार्य में लापरवाही बरतने पर 12 ग्राम सचिवों को चेतावनी जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
मल्लावां विकास खंड में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी नीरज कुमार और अरविंद कुमार के साथ ही संजीव कुमार को नोटिस दिए गए हैं। सांडी विकास खंड में तैनात गौरव जगदीश मिश्रा, बिलग्राम में तैनात सुशील कुमार, आक्रोश कुमार, राजेश कुमार, ममता, अवधेश कुमार व हरपालपुर में तैनात सुधांशु कुमार, गरिमा और सुभाष कुमार को भी नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।