फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएलओ के हस्ताक्षर बनाकर सुपरवाइजर ने की गड़बड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पंचायत चुनाव मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में गड़बड़ी करने व बीएलओ के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर सूची में नाम घटाने बढ़ाने के मामले में जांच के बाद एसडीएम ने सुपरवाइजर पर कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन

एसडीएम दीपक वर्मा ने बताया कि भरखनी विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय कनकापुर लाल में तैनात प्रधानाध्यापक आरिफ हुसैन पंचायत चुनाव मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में सुपरवाइजर बनाए गए थे। बताया कि सराय राघव के बीएलओ व शिक्षक कृष्ण कुमार ने शिकायत की थी कि उन्होंने दो नाम परिवर्धन व 33 नाम विलोपन के लिए दिए थे, लेकिन सुपरवाइजर ने 37 नाम परिवर्धन व 70 नाम विलोपित करने का आवेदन पत्र बनाया और उसके फर्जी हस्ताक्षर बनाकर तहसील में जमा करा दिया। शिकायत मिलने के बाद नायब तहसीलदार पीयूष भार्गव से पूरे मामले की जांच कराई गई, जांच में आरोप सही मिले हैं। एसडीएम ने बताया कि जांच के आधार पर दोषी सुपरवाइजर व प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए डीएम को पूरे मामले की रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें