हरदोई। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र में घोड़ीथर-सवायजपुर मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा उसका साथी मामूली रूप से चुटहिल हुआ।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अलीगंज ननखेरिया निवासी विपिन (25) शुक्रवार को साथी मूलचंद्र (18) के साथ बाइक से सवायजपुर गया था। सवायजपुर से आलू के बोरे बाइक पर रखकर वापस गांव जा रहा था। घोड़ीथर-सवायजपुर मार्ग पर ईंट भट्ठे के पास पीछे से आई ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक पर पीछे बैठा मूलचंद्र गिर गया और ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि विपिन मामूली रूप से चुटहिल हुआ। मूलचंद्र चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।