फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरी, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के सगरापुर में धान की रोपाई कर रहे युवक पर बिजली गिर गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राजस्व टीम व पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम भुलभुला पुरवा के मजरा सगरापुर निवासी अंकित (20) खेती में पिता का हाथ बंटाता था। वह चार दिन पूर्व टड़ियावां के घासा पुरवा मजरा थोक खाला में अपनी ननिहाल आया था। रविवार को वह खेत में धान की रोपाई कर रहा था। इसी समय तेज गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। देर शाम बिजली की गिरने से अंकित चपेट में आ गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना से खेतों पर चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर आ गया।
मामा रोहित ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। कुछ ही देर में परिजन मौके पर आ गए। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस व राजस्व विभाग को दी। सूचना मिलने हल्का लेखपाल व पुलिस मौके पर पहुंची। लेखपाल ने मुआवजे का आश्वासन देकर परिजनों को ढांढस बंधाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें