फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपति और दो बच्चे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सवायजपुर। बिल्हौर-कटरा मार्ग पर लोनार कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को सवायजपुर कस्बे में ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार दंपती और दो बच्चे घायल हो गए। चारों को सीएचसी सवायजपुर पहुंचाया गया, जहां से एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अलियापुर निवासी नीलेश (32) पत्नी रीमा (30) व पुत्र अनमोल (11) और पुत्री पलक (चार माह) को बाइक से लेकर एक प्राइवेट अस्पताल दवा लेने जा रहा था। बिल्हौर-कटरा मार्ग पर सवायजपुर कस्बे में रूपापुर की तरफ से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
घटना में चारों बाइक सवार घायल हो गए। चौकी प्रभारी मोहम्मद कय्यूम ने चारों को सीएचसी सवायजपुर पहुंचाया। यहां से नीलेश को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चालक और ट्रक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें