हरदोई। हरदोई-लखनऊ मार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र में राइस मिल के पास शनिवार शाम पैदल जा रहे मजदूर को किसी वाहन ने रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चीलपुरवा निवासी नितेश (25) मजदूरी करता था। शनिवार की शाम वह लखनऊ मार्ग पर पैदल जा रहा था। देहात कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत स्थित राइस मिल के पास किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। शव की तलाशी के दौरान जेब में मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक दो भाइयों में छोटा था और अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।