फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदाेई: हिस्ट्रीशीटर की भाई ने धारदार हथियारों से की हत्या, चारपाई पर पड़ा था खून से सना शव

Tue, 14 Sep 2021 09:10 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदाेई
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरदोई देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कौढ़ा में हिस्ट्रीशीटर की उसके छोटे भाई ने धारदार हथियार से सिर व चेहरे पर कई वार करके हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर सीओ सिटी विकास जायसवाल भी पुलिस टीम के साथ पहुंचे।
विज्ञापन


शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कौढ़ा निवासी मुन्ना देहात कोतवाली क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर था। सोमवार आधी रात के बाद वह घर में चारपाई पर लेटा था।

इसी दौरान उसके छोटे भाई प्रभु ने धारदार हथियार से सिर और चेहरे पर वार कर मुन्ना की हत्या कर दी। मृतक के भाई रामचंद्र ने बताया कि हत्या के एक मामले में मुन्ना जेल चला गया था। इसके बाद मुन्ना की पत्नी आशा को प्रभु ने अपने साथ रख लिया था।
विज्ञापन


दो वर्ष पहले 7 वर्ष की सजा काटकर मुन्ना घर वापस आ गया था और अपनी पत्नी आशा को वापस मांगने लगा था। इसी को लेकर प्रभु और मुन्ना के बीच आए दिन झगड़ा होता था। सीओ सिटी विकास जायसवाल ने बताया कि रामचंद्र की तहरीर पर प्रभु के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है । आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें