फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: न्यायालय के आदेश पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज

Fri, 08 Aug 2025 10:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। न्यायालय के आदेश पर हरियावां थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। दर्ज हुए मामले के मुताबिक घटना 25 मार्च की है। पुलिस के रिपोर्ट दर्ज न करने पर महिला ने न्यायालय में वाद दर्ज कराया है।
विज्ञापन

बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि 25 मार्च को वह सीएचसी शाहाबाद दवाई लेने जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी जागेश्वर ने उससे मोबाइल नंबर मांगा। उसने नंबर देने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि शाम को साढ़े सात बजे वह सीएचसी से वापस घर जा रही थी। पेट्रोल टंकी के पास से पैदल जाते समय वह जागेश्वर के बाग के पास पहुंची। आरोप है कि इसी दौरान जागेश्वर ने तमंचे के बल पर उसने दुष्कर्म किया। प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना स्थल का निरीक्षण किया है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें