फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर खान का पुतला जला जताया विरोध

Wed, 25 Nov 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। फिल्म अभिनेता आमिर खान के विवादित बयान से आक्रोशित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला फूंक कर विरोध जताया। उन्होंने आमिर खान से देश छोड़ने की मांग की।
विज्ञापन


आमिर खान के विवादित बयान का विरोध सड़कों पर शुरू हो गया है। बुधवार को शहर के नुमाइश चौराहे पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओें ने आमिर खान का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि आमिर खान को यह देश इतना ही असुरक्षित लग रहा है वह जहां सुरक्षित रहे वहां चले जाएं।

जिला संयोजक उमापति मिश्र ने कहा कि जिस देश में सभी धर्माें-समुदायों को अपने परिवार का सदस्य माना जाता है। उस देश में आमिर खान ने विवादित बयान देकर हर भारतीय को पीड़ा पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि जिस देश ने उनको शोहरत और पहचान दी उस देश के खिलाफ बयान देना उचित नहीं है।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि वह बताए कि भारत से अधिक और कौन सा देश है जहां वह अपने को सुरक्षित महसूस करते है। इस मौके पर संदीप शुक्ला, सिद्वार्थ मिश्र, रोमेल चतुर्वेदी, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, प्रद्युमभन त्रिपाठी, विकास सिंह, जनर्दान मिश्र, सत्यम मिश्र, तनुज गुप्ता, विनीत कुमार, ऐश्वर्य आनंद, विशाल गुप्ता, अजय दीक्षित, मुनेद्र कांत वर्मा, शिवम् अवस्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें