फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हनुमत डटे रहो आसन पर जब तक कथा राम की होय ...

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बेसिक शिक्षा परिवार की ओर से शनिवार देर शाम श्री सुंदरकांड पाठ और हनुमत भजनों का आयोजन किया गया। ‘कवन सो काज कठिन जग माही, जो नहीं होय तात तुम पाहीं’। संपुट के साथ श्री सुंदरकांड पाठ तालियां बजाते हुए श्रद्धालुओं ने गाया।
विज्ञापन

एक लॉन में अष्टम सुंदरकांड के पाठ के यजमान अमिताभ शुक्ला रहे। सर्वप्रथम अंजनी के लाल का पूजन, शृंगार यजनान व सदस्यों ने किया। श्री सुंदरकांड पाठ लखनऊ के शशांक सागर की मंडली ने गाया। कलाकारों ने सुंदरकांड पाठ से वातावरण को भक्तिमय कर दिया।
‘मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है’, ‘हनुमत डटे रहो आसन पर जब तक कथा राम की होय’, ‘अगर नाथ देखोगे अवगुण हमारे, कलयुग में सिद्ध हो देव तुम्हीं हनुमान तुम्हारा क्या कहना’, ‘हे महावीर करो कल्याण, वीर हनुमाना अति बलवाना’ आदि भजनों को गाते हुए भक्त झूम उठे। राम दरबार झांकी, हनुमानजी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें