फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर झूला अधेड़

Tue, 09 Jun 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में अधेेड़ का शव फांसी पर लटकता मिला। अधेड़ के पुत्र और पुत्री ने मां और उसके प्रेमी पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली शाहाबाद के ग्राम गिगयानी निवासी मुंशी (55) पुत्र पच्चू का शव सोमवार की रात एक बजे घर के अंदर लटकता मिला। घटना की जानकारी होने से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।

घटना के विषय में परिजनों ने बताया कि चार माह पहले मुंशी की पत्नी पड़ोसी युवक के साथ दिल्ली भाग गई थी। इस पर मुंशी ने पत्नी से संपर्क किया और उसे समझा बुझाकर आने को राजी कर लिया। जिस पर वह आठ दिन पहले युवक के साथ वापस आई थी। मृतक के पुत्र प्रवीण और पुत्री रीता ने बताया कि वह दस भाई बहन हैं।
विज्ञापन


सभी बाहर रह कर कार्य करते हैं। घर पर वह दोनों रहते हैं। उन लोगों ने आरोप लगाया कि पहले उसकी मां और युवक ने उसके पिता को जहरीला पदार्थ खिला कर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसको फांसी पर लटका दिया। घटना के बाद से युवक फरार है।

उधर, इस बाबत कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि घरेलू कलह के चलते उसने आत्महत्या कर ली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि अन्य कोई मामला नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें