जिले में फिर एक संदिग्ध पोलियो रोगी मिला। उसे इलाज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और जांच को सीरम भेजा जा रहा है।
ज्ञात हो कि जिले में विगत दो माह में तीन पोलियो के संदिग्ध रोगी मिल चुके
हैं।
सोमवार को जिला अस्पताल में फिर एक संदिग्ध पोलियो रोगी भर्ती कराया
गया। सुरसा क्षेत्र के ग्राम जमुनापुर निवासी सुदामा का डेढ़ वर्षीय पुत्र
विकास को बच्चा वार्ड में भर्ती कराया गया। सुदामा ने बताया कि दस दिन
पूर्व उसको बुखार आया था। बुखार के बाद बच्चे के हाथ पैर सुन्न हो गए।
उसे
निजी चिकित्सकों को दिखाया, पर लाभ नहीं हुआ। वह उसे जिला अस्पताल लाया।
जिला अस्पताल में उसे संदिग्ध पोलियो रोगी के रूप में भर्ती कर लिया। उसके
मल को जांच के लिए भेजा जाएगा। उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
इससे
पूर्व भी तीन संदिग्ध पोलियो के रोगी पाए जा चुके हैं। सीएमओ डा. वीके
गुप्ता ने बताया कि जांच के उपरांत ही स्थिति स्पष्ट होगी।