फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में संदिग्ध पोलियो रोगी मिला

Mon, 30 Mar 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में फिर एक संदिग्ध पोलियो रोगी मिला। उसे इलाज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और जांच को सीरम भेजा जा रहा है। ज्ञात हो कि जिले में विगत दो माह में तीन पोलियो के संदिग्ध रोगी मिल चुके हैं।
विज्ञापन


सोमवार को जिला अस्पताल में फिर एक संदिग्ध पोलियो रोगी भर्ती कराया गया। सुरसा क्षेत्र के ग्राम जमुनापुर निवासी सुदामा का डेढ़ वर्षीय पुत्र विकास को बच्चा वार्ड में भर्ती कराया गया। सुदामा ने बताया कि दस दिन पूर्व उसको बुखार आया था। बुखार के बाद बच्चे के हाथ पैर सुन्न हो गए।

उसे निजी चिकित्सकों को दिखाया, पर लाभ नहीं हुआ। वह उसे जिला अस्पताल लाया। जिला अस्पताल में उसे संदिग्ध पोलियो रोगी के रूप में भर्ती कर लिया। उसके मल को जांच के लिए भेजा जाएगा। उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व भी तीन संदिग्ध पोलियो के रोगी पाए जा चुके हैं। सीएमओ डा. वीके गुप्ता ने बताया कि जांच के उपरांत ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें