फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गु़रुजी को भी दर्ज कराना हाोगा आधार कार्ड

Sun, 18 Jan 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के परिषदीय स्कूलों के गरुजनों को भी वेतन लेने को आधार कार्ड नंबर की संख्या भी दर्ज करानी होगी। इस बाबत एमआईएस में फीडिंग के लिए सूचनाएं एकत्रित की जा रही है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की आधार कार्ड योजना से अब परिषदीय टीचरों को भी जोड़ा जा रहा है। अब परिषदीय स्कूलों में तैनात टीचरों को अन्य विवरण के आधार कार्ड नंबर भी दर्ज कराना होगा। उनको वेतन का खाता आधार कार्ड से जुुडे़गा। आधार कार्ड नंबर को एमआईएस के तहत केंद्र सरकार को भेजी जाने वाली सूचनाओं में शामिल किया जाएगा।

इस बाबत सभी बीईओ से टीचरों का आधार कार्ड नंबर मांगा जाएगा। एमआईएस प्रभारी शैलेंद्र झा ने बताया कि इसके लिए सूचनाएं एकत्रित की जा रही है। आधार कार्ड बनाने का कार्य जिले में जारी है। जिसमें टीचर भी आधार कार्ड बनवा रहे है। जिनका आधार कार्ड बनता जाएगा, नंबर फीड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें