फोटो-7-राजकीय इंटर कालेज में प्रधानाचार्य सुधाकर वाजपेयी व शिक्षक को फेस शील्ड प्रदान करते अंकुर
- फोटो : HARDOI
हरदोई। कोरोना संकट के दौरान लोगों ने जरूरतमंदों की खूब मदद की। किसी ने मास्क बांटे तो किसी ने खाना मुहैया कराया। ऐसे में शहर से लगे हुए गांव कुर्रिया निवासी अतुल मिश्रा के पुत्र अंकुर ने भी कुछ अलग सोचा। उन्होंने अपने जन्मदिन पर मंगलवार को शहर के कई कॉलेजों में शिक्षकों को फेस शील्ड का नि:शुल्क वितरण किया। लोगों ने उनकी इस भावना को काफी सराहा।
कुर्रिया निवासी अंकुर मिश्रा ने बताया कि कोरोना संक्रमण लाखों लोगों की जान ले चुका है। जिले में भी संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसकी रोकथाम के लिए मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी है। इसकी रोकथाम के लिए वह कई दिन से नि:शुल्क फेसशील्ड का वितरण कर रहे हैं। इस बार उन्होंने जन्मदिन पर जिले के कॉलेजों में प्रधानाचार्यों व शिक्षकों को फेस शील्ड वितरित कीं। ताकि वह सुरक्षित रहें और युवाओं की शिक्षा में कोई अवरोध न आए। उन्होंने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज में 37, लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज में 18, आरआर इंटर कॉलेज में 43 फेस शील्ड वितरित कीं। फेस शील्ड बनाने में उसकी बहन गौरी ने विशेष सहयोग किया।