पिहानी। पिहानी कोतवाली क्षेत्र में सहादतनगर गांव में स्थित एक प्लाईवुड कारखाने में आयकर और जीएसटी की विशेष टीम ने बृहस्पतिवार को छापा मारा। तकरीबन 10 गाड़ियों में आए टीम के सदस्यों ने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की। परिसर के अंदर ही अभिलेख खंगाले जा रहे हैं।
सहादतनगर में एक विनियर फैक्टरी लगी है। बृहस्पतिवार को यहां पहुंची विशेष टीम ने परिसर के अंदर जाकर मेनगेट बंद करा दिया। फैक्टरी में मौजूद कर्मचारियों के मोबाइल फोन जमा करा लिए। टीम ने परिसर में लगे कंप्यूटर का ब्योरा खंगालने के साथ ही बैंक की पास बुकों और बिलों की भी पड़ताल की।
मीडिया से बातचीत नहीं की। उल्लेखनीय है कि उक्त फैक्टरी उत्तराखंड के रुद्रपुर के रहने वाले कारोबारियों की है और कारोबार काफी बड़े पैमाने पर चलता है।