फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सांड को बचाने में हाईवे पर पलटी दूल्हे की कार, चाचा की मौत

विज्ञापन
फोटो-16- पप्पू। फाइल फोटो
विज्ञापन
हरदोई। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरसा थाना क्षेत्र के बल्लीपुर टोल प्लाजा के पास शुक्रवार रात दूल्हे की कार पलट गई। अचानक सामने आए सांड़ को बचाने में घटना हो गई। कार सवार दूल्हा और उसके पिता समेत पांच लोग घायल हो गए। सीएचसी में दूल्हे के चाचा को मृत घोषित कर दिया गया। बाकी सभी का उपचार 100 शैया संयुक्त चिकित्सालय में किया गया।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जनपद के परोर थाना क्षेत्र के कुंडरिया गांव निवासी पप्पू (35) खेती करते थे। बड़े भाई ध्यानदीप सिंह (42) के मुताबिक, उन्होंने पुत्र संजय (20) की शादी मऊ जनपद निवासी अर्चना से तय की थी। शनिवार को संजय की शादी होनी थी। शादी से एक दिन पहले पहुंचकर गेस्ट हाउस में रुकने की योजना थी। शुक्रवार शाम कार में सवार होकर वह और उनके पुत्र संजय, भाई पप्पू, चचेरे भाई गोविंद (25) और चाचा शिवमंगल (50) मऊ जनपद के लिए निकले थे। इस दौरान सुरसा थाना क्षेत्र के बल्लीपुर टोल प्लाजा के पास देर शाम कार के सामने सांड़ आ गया। इससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी।
सभी घायलों को एंबुलेंस से कछौना सीएचसी पहुंचाया गया। यहां चिकित्सक ने पप्पू को मृत घोषित कर दिया। संजय समेत चारों घायलों को 100 शैया संयुक्त चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। पप्पू के परिवार में पत्नी रेनू, पांच पुत्रियां और एक पुत्र है। कछौना कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि हादसा बघौली थाना क्षेत्र में हुआ है। शव का पंचनामा भरवाया गया है।
विज्ञापन


घर में थी पहली शादी
संजय ने बताया कि वह हरिद्वार की एक कंपनी में काम करते हैं। वह दो भाई और तीन बहनों में सबसे बड़े हैं। इस पीढ़ी में यह परिवार की पहली शादी थी। इसको लेकर सब लोग बेहद खुश थे। हादसा होने से खुशियां मातम में बदल गईं। शादी में शामिल होने जो रिश्तेदार आए थे वह अब चाचा की अर्थी में शामिल होंगे।

पोस्टमार्टम कर्मचारी ने वापस किए 20 हजार रुपये
भाई के मुताबिक, पप्पू के पास 20 हजार रुपये थे। हादसा होने के बाद उन्होंने रुपये पर ध्यान नहीं दिया लेकिन बाद में याद आया तो इधर-उधर तलाश किए लेकिन रुपये नहीं मिले। पोस्टमार्टम के दौरान पोस्टमार्टम कर्मचारी अशोक कुमार को पप्पू की जेब से 20 हजार रुपये मिले। अशोक ने उन्हें रुपये वापस कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें